खांसी की अनुभूत औषधि
खांसी से छुटकारा पाने की अचूक औषधि हम बताने जा रहे हैं, आयुर्वेद का यह प्रयोग बहुत प्रभावी है। सेवन करने से भयंकर खांसी समाप्त हो जाती है।
केले के फूल को तवे के उपर जलकर बारीक पीस कर कपड़े से छान कर शीशी में रख लें। एक रत्ती सुबह, व एक रत्ती शाम को शहद के साथ सेवन करने से भयंकर खांसी समाप्त हो जाती है। बच्चों को आधा रत्ती दें।
काली मिर्च सात दाने मुख में डालकर चबाएं और मुख बंद रखे। जब मुख में खूब पानी भर जाए तो थूक दे, इस प्रकार लगातार तीन बार ऐसी प्रक्रिया करें।
काली मिर्च व तुलसी पत्र सुखाकर पीस कर रख लें तो चूर्ण दिन में तीन बार खाएं। भोजन ठंडा न करे और भोजन के एक घंटे बार जल पीए।
Comments
Post a Comment