KAPHA INCREASING FOOD | AVOIDABLE FOODS IN KAPHA DOSHA
कफ रोग क्या होते हैं जिस रोग में पानी से संबंधित दिक्कत होती है जैसे शरीर में काफी बार पानी इकट्ठा हो जाता है किसी के पास पेट में पानी भर जाता है नजला, नाक बहना, छीकें सब कफ के रोग है |
दमा , अस्थमा भी कफ रोग है| अगर हम विवरण में जाए तो अगर कोई व्यक्ति मोटा हो गया है, मोटापे को भी हम कफ कहते हैं कफ खाली नजला नहीं होता, उसका मतलब होता है जल तत्व
कफ में क्या नहीं खाना है
- जिसमें जल तत्व ज्यादा हो
- जो ठंडा हो
- खाने में भरी हो
कच्चा नारियल पानी मना है लेकिन अगर उसकी गिरी धूप में पक गई है तो ऐसे में उसका पानी ले सकते हैं क्योंकि उसने अग्नि तत्व ग्रहण कर लिया है |
जिस चीज में जल तत्व ज्यादा है वह मना है जैसे गन्ने का रस, गन्ने का रस पीने से कफ वालों का कफ ओर खराब होता है लेकिन जब गन्ने के रस को आग पर पकाया जाता है और उसे अग्नि दी जाती है तो वह गुड बन गया जोकि कफ वालों के लिए अच्छा है|
जैसे घर में सूप बनाते हैं तो उसमें अग्नि देते हैं और कुछ अग्नि उसमें गरम मसालों से मिलती है तो वह गर्म तासीर का हो जाता है जो कफ वालों के लिए अच्छा है
दूध वाले जितने भी उत्पाद हैं सब में जल तत्व बहुत है यह भी नुकसान करते हैं दूध में जो जल है तो यह कफ करेगा, तो इसमें मोटी इलायची या पिप्पली या थोड़ी हल्दी डालकर उबाल दें ऐसा करने से मसालों की गर्मी दूध में आ जाएगी और आपको कफ में नुकसान नहीं करेगा | जल तत्व को अधिकता वाली चीजें मना है पर आपको इनको ऐसे ले सकते हो
जल तत्व का मतलब नमी वाला मौसम, बरसाते चल रही है उस समय भी आप अपना परहेज रखें| अपने आप को गर्म रखें चाहे वह क्वाथ से रखें चाहे मालिश नी से रखें
मक्खन में जल तत्व ज्यादा है मक्खन को जब गर्म करते हैं तो पानी ज्यादा उड़ जाता है और घी अलग हो जाता है|
घी को कफ में ले सकते हैं लेकिन पक्का घी ही लेना है कच्चा नहीं लेना है| पक्के घी में पानी नहीं होता, जब पक्के यह को आग पर रखते हैं तो वह आवाज नहीं करता|
कंपनी वाले घी बनाते समय उसे थोड़ा कच्चा रख देते हैं ताकि उसका वजन ज्यादा आये ऐसा घी नुकसान करेगा और कफ रोगों में नहीं लेना है|
ठंडी चीजें नहीं देनी है जैसे गन्ने का रस, तरबूज, आइसक्रीम हालांकि आइसक्रीम की तासीर गर्म है वह लिवर को गर्म करती है लेकिन शरीर के अंदर जाकर यह शरीर में ठंडक करती है तो वह नुकसान करती है
पैरों से ठंडक न चढ़े | पैरों में जुराबें डालकर रखें
गोंद कतीरा और ठंडी चीजों का परहेज करें
शरबत वगैरह ना दें|
जल तत्व और ठंडी चीजें कुछ हद में ली भी जा सकती है जैसे कुछ लोगों को कफ भी है और पित्त भी है|
कफ का मतलब जल तत्व,कफ शरीर पर कब हावी होता है जब बिगड़ चुका है तब तो सारा दिन कफ हावी रहता है, ज्यादातर लोगों को जब सूर्य की रोशनी नहीं होती तब कफ होता है| मतलब सूर्य डालने के बाद और सूर्य निकलने के पहले होता है|
जब सूर्य निकला हुआ है और धूप तेज है तो अपनी समझ से पानी वाली और थोड़ी ठंडी चीजें ले सकते हैं अगर आपको लगता है की नुकसान नहीं कर रही है
भारी चीजें नहीं खानी, भारी का मतलब पचने में भारी और वजन में भारी हुआ था | अगर वजन में भारी है तो उसका मतलब है की उसमे पृथ्वी तत्व ज्यादा होगा और जल तत्व भी ज्यादा हो,तो वह चीजें नहीं खानी
पचने में भारी और वजन में भारी कौन सी चीज है जैसे केला इसमें जल,पृथ्वी तत्व ज्यादा है| यह भारी है और ठंडा भी है और यह कफ करता है कफ वाले पका हुआ केला या तैयार केला मत खाओ|
भारी चीजों में बाहर का खाना, मेदे वाला , तला हुआ खाना नहीं खाना| यह पेट में सड़ता रहता है | जिमीकंद , साबूत दालें, बाहर का खाना, बैंगन नहीं देते कफ या वात में पुराना अनाज देते हैं क्योंकि वह पचने में हल्का होता है|
पानी को उबाल कर पियें या तांबे के बर्तन का पानी पीने पियें या यह पानी में सोने का टुकड़ा डाल कर रख दे और उसे पियें |
Comments
Post a Comment