Posts

Showing posts from October, 2021

बुखार, बलगमी खाँसी

 यह प्रयोग बलगम वाली खांसी और बुखार के लिए है |  कारण  आपने चिकनाहट खायी ओर ऊपर से ठंडा पानी पिया तो खांसी होगी | अंदर बलगम बनेगा | फेफड़े ऑक्सीजन कम ले रहे है तो बुखार जरूर आएगा |  ऑक्सीजन को बढ़ाने के लिए बलगम को निकालना पड़ेगा |  उपचार  10 ग्राम गुड़ को पीस ले ,10 ग्राम अदरक को घी में भूनकर मिला ले और गाय के दुध के साथ पी ले ,इसे लेने में  30 मिनट लगाएं |और कम्बल ओढ़ कर सो जाये |  इसको लेने से बहुत पसीना आएगा |  अपने कपड़ों को बदल ले और शरीर को सूती कपडे से साफ़ कर ले |  ऐसा दिन में तीन बार करें चार चार घंटे बाद |  3 दिन तक बुखार खांसी गायब हो जाएगी |  खान पान और पानी  खाना खाते हुए अदरक ,लहसुन ,प्याज़ का रस ले (500 मिली पानी में 10 मिली रस ले ) 2 -4 टुकड़े खाना लो ,2 -4 चम्मच पानी लो |  इससे खाना अच्छा पचेगा ओर जो कमजोरी आयी थी बुखार से वो समाप्त हो जाएगी |  दिन के समय 20 मिनट तक शव आसन में लेट जाएँ |  5 मिनट बायीं तरफ करवट ले ओर 3 मिनट दायीं तरफ करवट ले |  आपकी थकावट एक दम दूर हो जाएगी |  पानी में...