Posts

Showing posts from August, 2022

छाती में जमे कफ राहत दिलाने वाले घरेलू नुस्खे

  काली मिर्च और शहद काली मिर्च और शहद में मौजूद तत्व छाती में जमे कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। साथ ही ये गले में खराश और सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए एक चम्मच में कुटी हुई काली मिर्च को लें और उसमें शहद मिलाकर सेवन करें। तुलसी और अदरक की चाय तुलसी और अदरक दोनों ही एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होती हैं, जो सर्दी-खांसी, जुकाम से राहत दिलाने में मदद करती हैं। इसलिए तुलसी और अदरक की चाय पीने से छाती में जमे कफ को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे कफ आसानी से बाहर निकल जाता है। पुदीने का तेल पुदीने का तेल छाती में जमें कफ को बाहर निकालने में प्राकृतिक रूप से मदद करता है। इसलिए गर्म पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे डालकर इससे भाप लेने से छाती में जमा कफ को बाहर निकलता है।

कफ के प्रकार: खांसने की आवाज से जानें कैसी है आपकी खांसी?

 खांसी के प्रकार (Types of Cough) के बारे में आमतौर पर लोगों को सिर्फ सूखी खांसी और बलगम (कफ) वाली खांसी की ही जानकारी होती है। इसके अलावा विज्ञापनों के जरिए यह भी समझ हैं कि “दो हफ्ते से अधिक खांसी, टीबी हो सकती है” या फिर ज्यादा से ज्यादा खांसी फ्लू (Flu) या मौसमी बीमारी में से एक हो सकती है। तो चलिए आज खांसी के प्रकार के बारे में बात जानते हैं। साथ ही, खांसी के प्रकार (Types of Cough) किस बीमारी के संकेत या लक्षण हो सकते हैं, इसके बारे में जानेंगे। खांसी के प्रकार (Types of Cough) कितने हैं? 1. गीली खांसी (Wet cough) गीली खांसी में खांसते वक्त मुंह में बलगम आता है। गीली खांसी होने पर गले, नाक, वायुमार्ग और फेफड़ों से बगलम आता है, जिसे श्वसन तंत्र बाहर निकलता है। गीली खांसी का कारण आमतौर पर सर्दी या फ्लू होता है। इसके लक्षण धीमी या तेजी से बढ़ सकते हैं और अधिकतर मामलों में यह अपने आप ही कुछ दिनों में ठीक भी हो जाती है। गीली खांसी के कारण बहती नाक (Running nose), थकान (Fatigue), गले और सीने में दर्द (Neck and chest pain) की समस्या भी हो सकती है। कितने समय तक रह सकती है गीली खांसी ...