खांसी के घरेलू इलाज
नमक के पानी से ग़रारे सामग्री एक चम्मच नमक एक गिलास गर्म पानी क्या करें ? गर्म पानी में नमक मिलाएं। फिर इससे ग़रारे करें। कब सेवन करें ? आप इसे दिनभर में दो से तीन बार कर सकते हैं। कैसे फ़ायदेमंद है ? गर्म पानी में नमक डालकर ग़रारे करने का नुस्खा सालों से लगभग हर घर में चला आ रहा है। यह सबसे आसान और जल्द राहत देने वाला उपाय होता है। ग़रारे करते समय नमक, खांसी और गले के दर्द के खिलाफ प्रभावी ढंग से काम करता है। यह गले को नमी देता है और एंटीबैक्टीरियल एजेंट की तरह काम करते हुए गले की ख़राश और दर्द से आराम देता है। कुछ दिनों तक नियमित रूप से इसे करने से भविष्य में गले और ऊपरी श्वास नलिका में संक्रमण (upper respiratory tract infections) से बचाव हो सकता है । 2. शहद सामग्री दो चम्मच शहद एक चम्मच नींबू या अदरक का रस क्या करें ? शहद और नींबू या अदरक के रस को मिलाकर पिएं। कब सेवन करें ? इसे सिरप की तरह दिनभर में दो से तीन बार लें। कैसे फायदेमंद है ? शहद में एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद हैं , जो उन बैक्टीरिया और वायरस को मारता है, जिससे ठंड और खांसी की समस्या होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण...