Posts

Showing posts from April, 2023

कफ प्रकृति वालों के लिए कुछ आयुर्वेदिक सुझाव

 आयुर्वेद में शरीर को तीन तरह का माना जाता है – वात, पित्त और कफ। आयुर्वेद के अनुसार, हम सभी का शरीर इन तीनों में से किसी एक प्रवृत्ति का होता है, जिसके अनुसार उसकी बनावट, दोष, मानसिक अवस्था और स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। इन दोषों में किसी एक के भी ज्‍यादा होने से आपके ऊपर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।  अगर आप कफ दोष के विषय में जानना चाहते हैं, तो मैं आपको उसके लक्षण और उससे निपटने के उपाय बता रहा हूँ मेरा यह लेख प्रेक्टिस कर रहे चिकित्सक भाइयों को भी लाभ पहुचायेगा इस आशा और विश्वास के साथ इस लेख को लिख रहा हूँ ,तो मित्रों-- कफ दोष तीनों दोषों में धीमा और संतुलित माना जाता है और ये अन्य दो दोषों के उत्पादन और कामकाज को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार है। ये आपकी स्किन को मॉश्‍चराइज्‍ड करने, जोड़ों को चिकना करने, लिबिडो बढ़ाने और इम्‍यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। वात और पित्‍त के ज्‍यादा होने पर आपके ऊतकों  को नुकसान होने से बचाकर आपको मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। कफ का असंतुलन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बुरा क्‍यों है?  कफ दोष के ज्‍यादा होने के बुरे प...