Posts

Showing posts from August, 2021

बलगमी खांसी

 कारण  चिकनी चीज़ खाई ,ठंडा पानी पिया |  गर्म जगह से ठंडी जगह गए ,पसीना आया हुआ था ,जैसे ही सिर में ठण्ड लगी जुखाम हो गया |  खाना खाते समय जो छौंक लगाते है वो बलगम बनता है |  खाने के साथ ठंडा पानी पीना  इनका चूर्ण बनाओ (बराबर मात्रा में डालकर ) सौंठ  काली मिर्च  पिप्ली  शहद  वायविडंग इसके ऊपर से गरम पानी पी ले या गाय का दूध पी ले |  आधा चम्मच चूर्ण की शहद से ले और दिन में 5 -6 बार लें और 15 दिन ले | (ये है ताजी खांसी के लिए | ) अगर नजला पुराना है तो ये 2.5 से 3 महीने ले |  गेहूं ,चावल  नहीं खानी  चने के आटे की रोटी खाओ ,उसमें आटा बनाते समय काली मिर्च और काला नमक भी डालो |  उसे मुंग दाल के साथ दो या पत्तेदार सब्जी के साथ दो |  पानी  जीरा ,नमक ,अजवायन ,काली मिर्च मिलाकर पिओ |  या अदरक ,लहसुन और प्याज़ का रस मिलाकर पिओ |