Posts

Showing posts from January, 2023

खांसी होने पर राहत देंगे आजमाए हुए देसी नुस्खे

  *खांसी होने पर राहत देंगे आजमाए हुए देसी नुस्खे* 1. गर्म पानी का सेवन आपको सर्दी-खांसी में राहत पहुंचाएगा। जितना हो सके गर्म पानी पिएं। इससे आपका गले में जमा कफ खुलेगा। और आपको राहत मिलेगी। 2. हल्दी वाला दूध जुकाम के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाएं जाते है। जो कीटाणु से हमारी रक्षा करते हैं। यदि इसका नियमित सोने से पहले सेवन किया जाएं तो सर्दी खांसी की समस्या से निजात मिलता है। 3. आधा चम्मच शहद में एक चुटकी इलायची पाउडर और कुछ बूंदे नींबू के रस की डालिए। इस सिरप का दिन में 2 बार सेवन करें। आपको खांसी-जुकाम से काफी राहत मिलेगी। 4. अदरक, तुलसी, काली मिर्च की मसाले वाली चाय आपको ठंड से तो राहत दिलाएंगी ही साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या को भी ठीक करेगी। 5. आंवला यह सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है जो खून के संचार को बेहतर करता है और इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं यह आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते है। 6. अदरक बेहद लाभकारी होता है। यदि आप सर्दी खासी से परेशान है, तो आप अदरक के रस मे...

अगर रहती है कफ की समस्या, तो इन 5 चीजों को खाने से करें परहेज

  *अगर रहती है कफ की समस्या, तो इन 5 चीजों को खाने से करें परहेज* 1 वसायुक्त चीजें - वसायुक्त चीजों का सेवन कफ बढ़ाने का काम करती हैं इसलिए जितना हो सके इनसे बचने की कोशिश करें। 2 दूध - दूध कफ को बढ़ाता है। अगर आपकी कफ प्रकृति है तो आपको दूध का सेवन कम करना चाहिए या फिरहल्दी के साथ इसका सेवन करें। 3 मक्खन -मक्खन में वसा अधिक होता है, इसलिए यह कफ बढ़ाने का काम करता है। कफ की समस्या में मक्खन या मक्खन युक्त चीजों का सेवन न करें। 4 पनीर -पनीर से कफ तो बनता ही है, कई लोगों को पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है क्योंकि कुछ लोगों को पनीर आसानी से नहीं पचता। इसलिए अतिसेवन न करें। क्या खाएं - 1 सुबह या दिन के भोजन के बाद गुड़ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, यह कफ को कम करने के साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। 2 तुलसी, सौंठ, अदरक और शहद जैसी चीजों का सेवन कफ को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है, तो इन्हें किसी भी तरह से डाइट में शामिल करें।