Posts

Showing posts from June, 2021

सर्दी खांसी को सही करने का आसान उपाय -पान

 सर्दी खांसी बारिश में मुख्यत वायु कारण होती है |  फरवरी , मार्च  में मुख्यत सर्दी खांसी  कफ के  कारण होती है |  इसकी मुख्यत दिन औषधि है |  पान  अदरक का रस  ( आधा चम्मच , अगर अदरक नहीं है तो 2 चुटकी सौंठ डालो ) शहद  पान में तीखा ,कसेला ,कड़वा तीनो रस है  पान की तासीर उष्ण है , यह बहुत तेजी से काम करता है और लगभग एक ह फ्ते में कफ निकाल देगा |  पान के पत्ते पर आधा चम्मच अदरक का रस और 1  चम्मच शहद लगाना है और चबा चबा कर खाना है , ऐसा करने से ज्यादा असर होता है |,क्योंकि जीभ में बोधक कफ का स्थान होता है | जिन लोगों को स्वाद आना बंद हो जाता है तो उनको स्वाद आना शुरू हो जाता है | 

कफ क्या है ?

 सर्दी , खांसी ,नाक से पानी बहना, गले में खांसी होना या बलगम होना  इत्यादि  खाने पीने का मन नहीं करता  किसी चीज़ में रूचि नहीं आती  कोई भी काम अच्छा नहीं लगता ,घर पर डला रहना  डिप्रेशन जैसा लगना  मीठा खाने से तकलीफ है |  आइस  क्रीम खाने से दिक्कत होना , सर्दी खांसी नहीं है |  मतलब रस धातु में कफ बढ़ गया है |  हमारे शरीर में पांच तत्व है  अग्नि  जल  पृथ्वी  आकाश  वायु  जल और पृथ्वी से मिलकर कफ बनता है |  हड्डी ठोस है तो कफ को दर्शाता है |  फेफड़ों के बीच में जो चिकना पदार्थ है वो कफ है  बाकि तो 70 % पानी है , उसकी बीमारियाँ भी कफ की है |  कफ क्या है ? कफ केवल सर्दी खांसी नहीं , हड्डियों के बीच में जो चिकना पदार्थ है वो कफ है |  शरीर में जो fat है वो कफ है |  अगर cholesterol बढ़ गया मतलब , रक्त धातु में कफ बढ़ गया |  कफ सनिग्ध और गुरु है |  सनिग्ध  गुरु  मृदु  ( softness ) स्थिर ( stable ) पानी भी भारी है और पृथ्वी भी भारी है |  शरीर में कहीं भी भारीप...