छाती में जमे कफ राहत दिलाने वाले घरेलू नुस्खे

  •  काली मिर्च और शहद

काली मिर्च और शहद में मौजूद तत्व छाती में जमे कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। साथ ही ये गले में खराश और सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए एक चम्मच में कुटी हुई काली मिर्च को लें और उसमें शहद मिलाकर सेवन करें।
  • तुलसी और अदरक की चाय
तुलसी और अदरक दोनों ही एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होती हैं, जो सर्दी-खांसी, जुकाम से राहत दिलाने में मदद करती हैं। इसलिए तुलसी और अदरक की चाय पीने से छाती में जमे कफ को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे कफ आसानी से बाहर निकल जाता है।
  • पुदीने का तेल
पुदीने का तेल छाती में जमें कफ को बाहर निकालने में प्राकृतिक रूप से मदद करता है। इसलिए गर्म पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे डालकर इससे भाप लेने से छाती में जमा कफ को बाहर निकलता है।

Comments

Popular posts from this blog

KAPHA INCREASING FOOD | AVOIDABLE FOODS IN KAPHA DOSHA