कफ के प्रकार: खांसने की आवाज से जानें कैसी है आपकी खांसी?
खांसी के प्रकार (Types of Cough) के बारे में आमतौर पर लोगों को सिर्फ सूखी खांसी और बलगम (कफ) वाली खांसी की ही जानकारी होती है। इसके अलावा विज्ञापनों के जरिए यह भी समझ हैं कि “दो हफ्ते से अधिक खांसी, टीबी हो सकती है” या फिर ज्यादा से ज्यादा खांसी फ्लू (Flu) या मौसमी बीमारी में से एक हो सकती है। तो चलिए आज खांसी के प्रकार के बारे में बात जानते हैं। साथ ही, खांसी के प्रकार (Types of Cough) किस बीमारी के संकेत या लक्षण हो सकते हैं, इसके बारे में जानेंगे।
खांसी के प्रकार (Types of Cough) कितने हैं?
1. गीली खांसी (Wet cough)
गीली खांसी में खांसते वक्त मुंह में बलगम आता है। गीली खांसी होने पर गले, नाक, वायुमार्ग और फेफड़ों से बगलम आता है, जिसे श्वसन तंत्र बाहर निकलता है। गीली खांसी का कारण आमतौर पर सर्दी या फ्लू होता है। इसके लक्षण धीमी या तेजी से बढ़ सकते हैं और अधिकतर मामलों में यह अपने आप ही कुछ दिनों में ठीक भी हो जाती है। गीली खांसी के कारण बहती नाक (Running nose), थकान (Fatigue), गले और सीने में दर्द (Neck and chest pain) की समस्या भी हो सकती है।
कितने समय तक रह सकती है गीली खांसी की समस्या
बलगम वाली खांसी आमतौर पर तीन हफ्ते से कम या इससे भी अधिक समय तक रह सकती है। वयस्कों में यह आठ हफ्ते और बच्चों में यह तीन से चार हफ्ते तक रह सकती है।
2. सूखी खांसी (Dry cough)
सूखी खांसी में खांसने के दौरान बलगम नहीं आता है। इसके कारण गले में सूजन या जलन की समस्या हो सकती है। सूखी खांसी में खांसने का समय गीली खांसी से अधिक होता है। सूखी खांसी आमतौर पर सर्दी या फ्लू के कारण सांस के बाहरी मार्ग में संक्रमण होने के कारण होती है।
3. काली खांसी या कंपकंपी वाली खांसी (Whooping/Paroxysmal/pertussis Cough)
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, साल 2010 से 2014 के बीच अमेरिका में कंपकंपी वाली खांसी के कारण लगभग 40,000 मौतें हुई थी। कंपकंपी वाली खांसी बच्चों के लिए अधिक घातक हो सकती है। क्योंकि, यह खांसी बड़ी होती है और इसके बाद एक लंबी सांस आती है। इसके खांसने को रोकना बहुत मुश्किल होता है। यह शरीर को थकावट और दर्द देने वाली खांसी का प्रकार होती है। इसमें खांसने के दौरान भी उल्टी हो सकती है।
इसे हूपिंग खांसी के रूप में भी जाना जाता है। आमतौर पर यह जीवाणु संक्रमण के कारण होती है। इसमें खांसने के दौरान फेफड़ों में उनके पास मौजूद सभी ऑक्सीजन शरीर से बाहर निकलते है, इसके कारण “हूप” की आवाज के साथ एक लंबी सांस आती है।
4. भौंकने वाली खांसी या क्रुप खांसी (Barky/Croup cough)
भौंकने वाली खांसी या क्रुप खांसी वायुमार्ग में वायरस होने के कारण होता है। आमतौर पर यह 5 साल या उससे छोटी उम्र के बच्चे को प्रभावित करती है। वायुमार्ग में सूजन के कारण सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। इसके आलाव वॉयस बॉक्स में और उसके आस-पास सूजन होने के कारण आवाज भी खराश वाली हो जाती है, जिसकी वजह से इसे भौंकने वाली खांसी भी कही जाती है।
5. पोस्ट-वायरल खांसी (Post Viral Cough)
खांसी के प्रकार में वायरल खांसी, गले की सूजन के कारण ऊपरी श्वसन पथ में संक्रमण होने के कारण होने वाली सबसे आम समस्या होती है। आमतौर पर इसके इस खांसी के प्रकार के उपचार के लिए डॉक्टर ज्यादातर रोगियों के लिए एंटीबायोटिक्स के सेवन की सलाह नहीं देते हैं। क्योंकि पोस्ट-वायरल खांसी बैक्टीरिया के कारण नहीं होती है।
Comments
Post a Comment