छाती और गले में कफ निकालने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे
बदलते मौसम में खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां होना बहुत ही आम बात है। जब खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां होती हैं, तो इसके साथ एक बीमारी और होती है, जो छाती और गले में बलगम जमने की बीमारी। गले में बलगम जमने से हमें श्वास लेने में तकलीफ महसूस होती है, तथा यह अन्य कई बीमारियां उत्पन्न करता है।
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हमें दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। जो कि बहुत जल्दी असर नहीं दिखाती है। दोस्तों आज हम आपको बताएंगे, छाती और गले में जमे कफ से 1-2 दिनो में राहत दिलाने वाले ये घरेलू उपाय।
छाती और गले में जमे कफ के लिए घरेलु उपाय
शहद और नींबू :-
नींबू के रस और शहद मिलाकर सेवन करने से छाती और गले में जमे कफ से बहुत जल्दी छुटकारा पाया जा सकता है। क्योंकि नींबू में सिट्रिक अम्ल होता है, जो कफ को नष्ट करने में उपयोगी होता है।
शहद और अदरक : -
इस घरेलू नुस्खे का उपयोग करने के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर इसे थोड़ा गर्म कर लें, और इसका सेवन करें।
काली मिर्च : -
5-6 काली मिर्च लेकर उन्हें बारीक पीस लें। अब एक गिलास पानी लेकर उस पानी में यह काली मिर्च का मिश्रण डाल दें और इसे अच्छी तरह गर्म करें। जब यह गुनगुना ठंडा हो जाए, तो इसका सेवन करें। इससे छाती और गले में जमे कब की समस्या से 1 दिन में छुटकारा मिल जाता है।
Comments
Post a Comment