कफ बाहर निकलने की सबसे सस्ती-असरदार दवा-अदरक

 सांस के रोग में अदरक का उपयोग 

आधा चम्मच अदरक का रस निकालो ,उसमें एक चम्मच शहद  डाल दो और आप उसको चाट  जाओ इस चीज का उपयोग चार चीज़ों में हो सकता है| 

  • जिनको श्वास की दिक्कत है उनको लाभप्रद है 
  • जिनको खांसी होती है उनको
  •  जिनको बहुत ज्यादा कफ होता है 
  • जिनको खाने में स्वाद नहीं आता उनके लिए


  • सुबह खाली पेट लेंगे तो ज्यादा तेज काम करेगा नहीं तो खाने के बाद भी ले सकते हैं दिन में अधिकतम 2 बार ले सकते हैं और अगर किसी के शरीर में गर्मी है तो अदरक का रस कम कर दें शहद ज्यादा करते हैं
अदरक की तासीर उष्ण पोषण यानि की  गर्म है यह पाचन अग्नि  बढ़ाने का काम करता है| 

सांस की दिक्कत मुख्य दो दोष वात  और कफ के कारण होती है 
ये  तब ज्यादा बिगड़ते हैं जब आपको सांस से संबंधित दिक्कत होती है| 
 अब यह दोनों क्यों बिगड़ते हैं तो  आयुर्वेद में बोला है की जो  पित्त का  स्थान है  वहां पर खराबी होती है|  
 वहां पर खराबी होने के कारण कफ   बनने लगता है और वह फेफड़ों में  जमा होने लगती है| 

कश्यप संहिता में लिखा है|

कि जो भी आप खाओगे वह कफ  में परिवर्तित होगी अगर आपकी अग्नि नहीं है या अग्नि  खराब है
 तो अगर हमें सांस की बीमारी दूर करनी है तो हमें ऐसी दवाई खानी है जो हमारे शरीर की  अग्नि  बढ़ाएं जो प्रकृति में गर्म हो और वात  और कफ  पर  काम करें भूख ज्यादा बढ़ा दे, और  जो भी हमें कफ की  तकलीफ हो रही है उसे खत्म करे और कफ  निकाल दें| 

अदरक वात  और कफ का नाश करता है और जब हम अदरक का रस पीते हैं तो यह भूख बढ़ाता है  और जब आपकी भूख बढ़ने लग जाएगी इसका मतलब है कि आपकी अग्नि  बढ़ रही है जठराग्नि को यह समर्थन करेगी ओर  जब जठराग्नि अच्छी हो जाएगी तो पहली धातु या नीचे यानी कि रस  अच्छे से बनेगी | 

हमारे शरीर में सात धातुएं है जिसमे पहली धातु है रस 

1- रस
2- रक्‍त
3- मांस
4- मेद
5- अस्थि
6- मज्‍जा
7- शुक्र

अब रस धातु को बीमारी है श्वास रोग , सूजन , pitting edema ( दबाने से  खड्डा पड़ जाता है ) या कुछ लोगों का मुँह बड़ा हो जाता है या शरीर मोटा हो जाता है या चेहरा काफी बड़ा घेंगे जैसा हो जाता है | 
इसका मतलब है की जठरअग्नि बिगड़ी है |  तो अदरक का रस लेने से जठराग्नि बढ़ेगी,, जिससे रस धातु अच्छी गुणवत्ता की बनेगी | 

शहद क्यों डाला ?

  • क्योंकि शहद छोटी से छोटी जगह जाने की क्षमता रखता है ,
  • कफ के लिए यह सर्वोत्तम दवाई है | 
  • शहद अदरक रस की ताकत बढ़ा देता है | 

शहद ठंडा है और जिनको गर्मी रहती है वो शहद ज्यादा डाले ,
जिनको सर्दी बहुत रहती है वो सीधा अदरक का रस ले सकते है | 

समान्यता एक हफ्ते से ज्यादा लेने की जरूरत नहीं होती | 

जिनको अदरक से छाले हो जाते है ,गर्मी होती है , बवासीर होती है  वो दो  चुटकी सौंठ पाउडर ले सकते है शहद के साथ  | 

नहीं तो आधा चम्मच मिश्री + आधा चम्मच अदरक का रस + एक चम्मच शहद ले सकते है | 

और ज्यादा जल्दी परिणाम के लिए खाली पेट ले और 1 . 5  से 2 घंटे तक कुछ न खाएं | 
और तेज परिणाम के लिए पान के पत्ते पर लगाकर ले | 

Comments

Popular posts from this blog

KAPHA INCREASING FOOD | AVOIDABLE FOODS IN KAPHA DOSHA