कफ, खांसी में नीम्बू और चावल ऐसे खायें
क्या नारियल से कफ बढ़ता है ?
- खाली पेट दे सकते है कफ वाले को एक नारियल दे सकते है | क्योंकि यह लघु है और 2 -5 मिनट में पच जायेगा | उस समय पित्त बढ़ा होता है , यह पित्ताशय में बनता है और पीले (Bile ) रंग का होता है | इस से ही motion का रंग पीला होता है | इससे होठ सूखते है ,गला सूखता है और गर्मी लगती है | दिन में पिला सकते है एक बार , बार बार नहीं लेना ,रात को नहीं लेना |
- नारियल की मलाई नहीं खानी , यह ज्यादा कफकारी है |
- हरा नींबू नहीं लेना ,यह कफकारी है और गला पकड़ लेगा ,पीला नींबू ले सकते है |
- जिनका नींबू गला पकड़ लेता है ,उनको नहीं लेना
- बाकि गर्म पानी में नींबू ले सकते है ,अगर गुनगुना पानी है तो शहद ले सकते है साथ में |
- सब्जी में डालकर ले सकते है |
- रात को नींबू ना ले |
- अगर हम इसे खांसी की दवाई जैसे शहद ,अदरक के साथ ले रहे तो बहुत अच्छा है परन्तु अगर चटपटी चीज़ों के साथ जैसे भेलपुरी के साथ ले रहे तो नुकसान करेगा |
क्या कफ में आवंला ले सकते है ?
- सीधा आंवला गला पकड़ सकता है तो इसकी जगह सब्जी में उबाल कर ले |
कफ में खिचड़ी ले सकते है चावल नहीं
- खिचड़ी में छोटे छोटे चावल लेते है और मूंग की छिलके वाली दाल के साथ बनती है ,अग्नि ज्यादा दी जाती है , गाय का घी डालकर दी जाती है |
क्या अनानास ले सकते है ?
- संतरा ,कीवी आदि मत खाओ ,कच्चा अनानास मत खाओ | पका हुआ अन्नास चाशनी में पकाकर खा सकते है या उसका जूस मीठा डालकर पी सकते है , यह गर्मी देगा और कफ को ठीक करने में सहायता करता है |
क्या ड्राई फ्रूट्स ले सकते है ?
- नहीं ,हालांकि यह गर्म होते है परन्तु भारी होता है | कफ और भुखार में लघु चीज़ें देनी होती है | भिगोकर भी नहीं ले सकते ,क्योंकि वह ठंडा हो जायेगा |
- मुन्नका ले सकते है क्योंकि वह मेवे में आता है | तवे पर भूनकर , बीज निकालकर ,सेंधा नमक लगाकर खा सकते है | दिन में 7 -8 दाने ले सकते है |
बुखार से आयी कमजोरी दूर करेगा |
जौ कफ कैसे बढ़ाता है ? यह तो रुक्ष होता है और आयुर्वेद कहता है की यह कफ के लिए अच्छा है |
- यह ठंडा और कषाय होता है , अगर कहीं स्किन में कफ है या फोड़े में है तो ले सकते है ओर अगर छाती, गले और नाक में है तो ना ले |
रात को न ले , multigrain में ले सकते है |
Comments
Post a Comment